{"_id":"5b7da44642c79246633fd526","slug":"141534960710-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर के मकान से दस लाख के आभूषण चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रोफेसर के मकान से दस लाख के आभूषण चोरी
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के हरिवल्लमपुर उर्फ अलावलपुर गांव में स्थित एक सहायक प्रोफेसर के घर को चोरों ने मंगलवार की रात खंगाला। इस दौरान दस लाख के आभूषण सहित हजारों के कीमती कपड़े और अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। पीड़ित ने चोरी की तहरीर कोतवाली में दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई।
हरिवल्लमपुर उर्फ अलावलपुर निवासी डा. अजय कुमार पांडेय श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया में सहायक प्रोफेसर के पद पर तैनात है। वह बलिया में ही रहते है। घर पर उनके माता-पिता, चाची सहित परिवार के अन्य लोग रहते है। माता-पिता दिल्ली गए हुए है। घर पर उनकी चाची सहित परिवार के अन्य लोग थे। रोज की तरह मंगलवार की रात भी यह लोग खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरा में सो गए। देर रात चोर मकान के पीछे स्थित नीम के पेड़ के सहारे छत पर पहुंचे और सीढ़ी के रास्ते नीचे उतर गए। परिवार के लोग जिन कमरों में सोए थे, उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। डा. पांडेय के बंद कमरा का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और गोदरेज की आलमारी तोड़कर उसमें रखा जेवरात निकाले के साथ ही सात बक्सा उठा ले गए। सुबह जब डा. पांडेय का चाची जगने के बाद कमरा से बाहर निकलना चाही तो देखा कि दरवाजा बाहर से बंद था। उन्होंने लड़की को फोन किया तो उसने बताया कि उसके कमरा का भी दरवाजा बाहर से बंद है। इस पर उन्होंने बाहर सोए पपने पुत्र को फोन किया उसने आकर दरवाजा खोला। लोग कमरा में गए तो देखा कि समान इधर-उधर बिखरे थे। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना प्रो. अजय कुमार पांडेय के साथ ही 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ करते हुए मामले की छानबीन की। घर से कुछ दूर पर पांच खाली बक्सा मिला। इस मामले में डा. पांडेय ने तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने लिखा है कि चोर करीब दस लाख का 12 पीस सोने की अंगूठी, तीन पीस सोने की चेन, दो पीस सोने का हार, दो जोड़ी सोने की चूड़ी, चार पीस सोने का कंगन, नथिया, मांगटीका, तीन जोड़ी कान का झुमका, मंगलसूत्र, चांदी का सेट, पायल आदि के अलावा हजारों के कीमती सामान उठा ले गए। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद यशपाल शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
....