फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नदी पार कर रहा पशु तस्कर गंगा में डूबा

नदी पार कर रहा पशु तस्कर गंगा में डूबा

Thu, 28 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
नदी पार कर रहा पशु तस्कर गंगा में डूबा
करंडा(बलिया)। थाना क्षेत्र के धरम्मरपुर गंगा घाट से होकर मवेशियों को ले जा रहे पशु तस्करों को पुलिस ने रोका। लेकिन पशु तस्कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें दौड़ा लिया। पुलिस के डर से गंगा किनारे से नदी पार कर रहा तस्कर सरैंया पुरैना गांव के पास गंगा नदी में गिर गया और गहरे पानी में समा गया। पुलिस और तटवर्ती लोग उसकी खोजबीन में जुट गए हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसका कहीं पता नहीं चला है।
विज्ञापन

करंडा थाने के धरम्मरपुर घाट पर पशु तस्करी का खेल जारी है। बीते 15 जून से पीपा पुल बंद होने के बाद अब तस्करों को नाव से दिन में ही पशुओं को गंगा पार करना पड़ता है। बुधवार को दिन में तस्कर अलग-अलग दो जोड़ी बछड़ों को लेकर गंगा पार जमानिया जा रहे थे। तभी जमानिया की ओर से डायल 100 पुलिस की गाड़ी देख तस्कर पशुओं को नदी के बीच रेत पर नाव से उतार कर पैदल धरम्मरपुर घाट की ओर भागने लगे। पैदल पार करते समय गहराई का सही अनुमान न होने के कारण नसीम (14) पुत्र बशीर गहरे पानी में समा गया। कुछ दूर जाने के बाद उसके साथियों ने पीछे मुड़ कर देखा तो नसीम नहीं था। बाहर निकलने के बाद साथियों ने इसकी जानकारी परिजनों तथा ग्रामीणों को दी। थोड़ी ही देर में घटना की जानकारी धरम्मरपुर घाट तक तस्करों का पीछा करने आई पुलिस को भी हो गई। जिसके बाद नसीम की खोजबीन शुरू की गई। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पानी में डूबने की सूचना पर नसीम की खोजबीन की जा रही है। उसके मिलने के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उसकी खोजबीन में तटवर्ती मल्लाह, गोताखोर तथा पुलिस कर्मी लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed