{"_id":"5aca582d4f1c1b696b8b4726","slug":"141523210285-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार दिन बाद पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े आरोपी
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबिहा (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पारो गांव के पास चार दिन पूर्व ठेकेदार से रंगदारी मांगने और मना करने पर बदमाशों द्वारा फायरिंग करने के मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। हालांकि इस मामले में दो नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जल्द गिरफ्तार करने का दावा चार दिनों से पुलिस कर रही है। यही नहीं एसपी ने इस मामले का पर्दाफाश करने के लिए तेज तर्रार पुलिस कर्मियों की तीन टीम भी गठित की है, लेकिन आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
घटना के बाद आनन-फानन में पुलिस अधिकारियों की तरफ से तत्काल टीम का गठन कर शीघ्र गिरफ्तारी करने का दावा तो किया जा रहा है, लेकिन घटना के चार दिन बीतने के बाद भी न तो दो नामजद आरोपियों में से एक भी पुलिस के हत्थे चढ़ा और न ही पांच अज्ञात में किसी को भी पुलिस टीम चिह्नित ही कर पाई है। पुलिस सिर्फ आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उनके संबंधित ठिकानों पर छापेमारी करने का दावा कर रही है। दरअसल, बीते छह अप्रैल की शाम लौवाडीह-जोगा मार्ग का निर्माण करा रहे ठेकेदार संतोष राय से स्कार्पियो सवार बदमाशों ने रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने तमंचे से फायर झोंक दिया था। इस मामले में देर शाम ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस संबंध में मुहम्मदाबाद के सीओ अनिल राय ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीम बदमाशों के करीब पहुंच चुकी है।