{"_id":"5aca582b4f1c1b606b8b4734","slug":"141523210283-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बट से घायलकर बदमाशों ने दुकानदार से छीना बैग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बट से घायलकर बदमाशों ने दुकानदार से छीना बैग
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर (गाजीपुर)। क्षेत्र के डढवल पुलिया के पास शनिवार की रात दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने एक दुकानदार को तमंचे के बट से घायलकर बैग छीनकर फरार हो गए। जिसमें एक लैपटॉप, एक स्मार्टफोन के अलावा बिक्री के तीन हजार रुपये मौजूद थे। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
मढ़िया गांव निवासी रूपेश चौहान (35) की दरवेपुर चट्टी पर मोबाइल और रिचार्ज की दुकान है। रोज की तरह वह देर शाम अपनी दुकान बंदकर घर जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार दुकानदार डढ़वल पुलिया के पास पहुंचा पहले से घात लगाकर खड़े दो बाइक पर चार नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया और उलझ गए। अभी दुकानदार कुछ समझ पाता कि बदमाशों ने तमंचे के बट से मारकर उन्हें घायल कर दिया। घायल करने के बाद बदमाशों ने दुकानदार के पास मौजूद बैग छीन लिया। पीड़ित के मुताबिक बैग में एक लैपटॉप, एक स्मार्टफोन और बिक्री के तीन हजार रुपये मौजूद थे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीड़ित दुकानदार से घटना की जानकारी लेने के बाद एक बदमाश को देर रात हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया। इस मामले में पीड़ित दुकानदार के भाई प्रमोद की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेश यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।