फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नौ दिन बाद भी नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

नौ दिन बाद भी नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Mon, 05 Mar 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
नौ दिन बाद भी नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
सादात (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के पचई पट्टी तेजाबाबा मंदिर के पास नौ दिन पूर्व एक युवक की गोली मारकर की गई हत्या के मामले के नामजद आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सैदपुर सीओ मन्नीलाल गौड़ के नेतृत्व में तीन टीमें लगातार उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बीते 24 फरवरी को बहरियाबाद थाना क्षेत्र के लारपुर गांव निवासी हरिवंश उर्फ हर्ष यादव की सादात थाना क्षेत्र के बिजरवा गांव से कुछ दूरी पर स्थित पचई पट्टी स्थित तेजाबाबा मंदिर के पास बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के बहनोई मुन्ना यादव की तहरीर पर लारपुर गांव के एक ही परिवार के चार व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया था। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के संबंध में अन्य जानकारी एकत्र करने के लिए तीन थानों सादात, बहरियाबाद और सैदपुर पुलिस अब तक दर्जनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद कुछ लोगों को छोड़ दिया गया। पुलिस नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा भी कर रही है। इस संबंध में एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि हत्याकांड के नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed