{"_id":"5976302b4f1c1b89228b49a4","slug":"141500917803-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटे बाद भी हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
36 घंटे बाद भी हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सिहोरी मोड़ के पास रविवार को डीजल लेकर बाइक से घर वापस आ रहे रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के 36 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस नामजद आरोपियों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है।
मालूम हो कि सिहोरी गांव निवासी रिटायर्ड फौजी शशिकांत राय पेट्रोल पंप पर डीजल लेने गए थे। डीजल लेकर वह वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह घर जाने के लिए गांव के मोड़ के पास पहुंचे पहले से वहां बैठे तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनसे उलझ गए। इसके बाद एक बदमाश ने उन्हें गोली मार दी। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया था। मामले की जानकारी होने के बाद पहुंचे एसपी सोमेन वर्मा के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ था। इस संबंध में मृतक के पुत्र राहुल ने प्रधानपति सहित तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्या की घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस को इस मामले में कोई कामयाबी नहीं मिली है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिजनों में रोष है। उधर पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।