फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दुकानों-मकान में लगी आग से लाखों की क्षति

दुकानों-मकान में लगी आग से लाखों की क्षति

Thu, 07 Mar 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
दुकानों-मकान में लगी आग से लाखों की क्षति
देवकली(गाजीपुर)। नंदगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चौराहे पर स्थित कपड़ा की दुकान में गुरुवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब 20 लाख का कपड़ा जलकर राख हो गया। इसी रात करंडा थाना क्षेत्र के रामपुर माझा बाजार विद्युत के शार्टसर्किट से विल्डिंग मैटेरियल एवं हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से 64 हजार नकदी सहित हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

धनईपुर गांव निवासी बबलू यादव का पहाड़पुर चौराहा पर कपड़ा की दुकान है। रोज की तरह वह बुधवार की देर शाम दुकान बंद कर घर चला गया। रात में करीब एक बजे अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। जब आसपास के लोगों के कपड़ा जलने की महक आई तो वह घर से बाहर निकले तो देखा कि दुकान से धुआं निकल रहा था। मकान मालिक एवं ग्राम प्रधान गुड्डू यादव ने तत्काल इसकी जानकारी दुकान मालिक को दी। कुछ ही देर में मालिक मौके पर पहुंच गया। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित बबलू ने बताया कि आग की इस घटना में करीब 20 लाख रुपये की क्षति हुई है। उसने घटना की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ थाना पुलिस को दी। उधर करंडा थाना क्षेत्र के रामपुर माझा बाजार में इसी रात करीब दो बजे विद्युत शार्ट सर्किट से ज्ञानेंद्र उर्फ कल्लू की बिल्ंिडग मैटेरियल एवं हार्डवेयर की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान के बगल में स्थित कमरा में ज्ञानेंद्र के साथ ही उनका परिवार सोया था। दुकान की आग कमरे में पहुंच गई। बिस्तर जलने पर अंदर मौजूद लोग भाग कर बाहर आए। लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि आग की इस घटना में दुकान में रखा 64 हजार नकदी सहित हजारों के सामान के साथ ही कमरा में रखा टीबी, कूलर, फ्रिज, बिस्तर, बेड सहित अन्य हजारों का घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। करीब तीन लाख की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed