फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अपहरण की सूचना पर परेशान रही पुलिस

अपहरण की सूचना पर परेशान रही पुलिस

Thu, 10 Jan 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
अपहरण की सूचना पर परेशान रही पुलिस
दिलदारनगर। नगसर थाने के नेवाजुराय गांव में बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे चार पहिया वाहन सवार कुछ लोग जबरदस्ती एक युवक को उठा ले गए। परिवार के लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और वह अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुट गई। पांच घंटे तक पुलिस परेशान रही। बाद में जब उसे यह पता चला कि मऊ की क्राइम ब्रांच टीम ने किसी मामले में युवक को उठाया है तो राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के नेवाजुराय गांव निवासी दयाशंकर यादव का पुत्र बबलू यादव अपने घर में परिवार के साथ सोया था। इसी दौरान रात में करीब डेढ़ बजे एक व्यक्ति ने दरवाजा खटखटाया। घर के एक सदस्य ने दरवाजा खोला तो उससे बबलू को बुलाने के लिए कहा, जैसे बबलू दरवाजे पर आया इधर-उधर सात की संख्या में मौजूद लोगों ने जबरदस्ती बबलू को चार पहिया वाहन में बैठाया और लेकर फरार हो गए। यह देख कर घर की महिलाएं चीखने-चिल्लाने लगीं। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोगों की नींद टूट गई और वह घरों से बाहर निकल गए। परिजनों ने तत्काल अपहरण की सूचना 100 पुलिस को दी। यह सूचना मिलते ही पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों से जानकारी लेने के बाद वायरलेस से आसपास थानों को घटना से अवगत कराया। अपहरणकर्ताओं की तलाश इधर-उधर तलाश शुरू कर दी। करीब चार घंटा परेशान होने के बाद पुलिस को जब यह जानकारी मिली कि युवक को क्राइम ब्रांच टीम किसी मामले में उठा कर ले गई है, तब पुलिस ने राहत की सांस ली। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि अपहरण की सूचना रात में मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। बाद में पता चला कि मऊ जिले की क्राइम ब्रांच की युवक को किसी मामले में पूछताछ के लिए ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed