{"_id":"5c364098bdec22532f13eba2","slug":"131547059352-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैमाइश करने गए लेखपाल को युवकों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मरदह। थाना क्षेत्र के कोड़री नसीरपुर गांव में बुधवार को चकरोड की पैमाइश करने गए लेखपाल की गांव के दबंगों ने पिटाई कर दी। इस मामले में लेखपाल ने दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
कासिमाबाद तहसील के भोजापुर एवं नसीरपुर कोड़री के लेखपाल शोभनाथ यादव सुबह ग्राम प्रधान के आवेदन पर चकरोड संख्या 236 की भूमि की पैमाइश करने के लिए पहुंचे। इसी बीच गांव के दो मनबढ़ युवक वहां पहुंचे और पैमाइश करवा रहे लेखपाल को गाली देते हुए पीटने लगे। इसके बाद पैमाइश की जंजीर को उठा कर फेंक दिया। इस घटना के बाद युवक वहां से भाग निकले। इस घटना की जानकारी होने पर तहसील के लेखपालों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इस मामले में लेखपाल ने दो के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इस घटना के संबंध में तहसील अध्यक्ष चितरंजन चौहान ने कहा कि अगर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेश सिंह यादव ने कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।