फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ...और हत्यारों का नहीं मिला सुराग

...और हत्यारों का नहीं मिला सुराग

Tue, 01 Jan 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
...और हत्यारों का नहीं मिला सुराग
करंडा। थाना क्षेत्र में एक पखवारा पहले सीमा सुरक्षा बल के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इतना ही नहीं बदमाश उसकी बाइक भी लूट लिए थे, लेकिन एक पखवारा बाद भी पुलिस कातिलों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। इसी थाना क्षेत्र में बीते दिनों गोली मारकर एक अधेड़ को घायल करने के मामले में भी अभी तक पुलिस हवा में तीर चला रही है। हमलावरों को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ सकी है। इससे पीड़ितों में निराशा के साथ ही पुलिस के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन

इलाके के मलहपुरा निवासी राजनाथ निषाद के बेटे रामनिवास निषाद सीमा सुरक्षा बल का जवान था। बीते माह 17 दिसंबर की रात वह ट्रैक्टर पर धान लदवाकर बाइक से आगे-आगे घर आ रहा था। इसी बीच धरम्मरपुर घाट के पास रात करीब साढ़े दस बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक रोक दी थी और गोली मारने के बाद बाइक लूटकर फरार हो गए थे। आनन-फानन में परिवार के लोग घायल को जिला अस्पताल लाए थे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में मृतक के भाई रामनिवास ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक पुलिस कातिलों को गिरफ्तार करने में असफल रही है। इसी थाने के लोनेपुर गांव में बीते 27 दिसंबर की रात अज्ञात बदमाशों ने घर में सो रहे लालचंद यादव (55) को सीने में गोली मार दी थी। उसका उपचार अभी भी वाराणसी में चल रहा है। हालत चिंताजनक बताई जा रही है। परिवार के लोगों ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक हमलावर पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इससे परिवार के लोगों में निराशा के साथ ही पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है। क्षेत्र में आए दिन हो रही आपराधिक वारदातों से लोगों में यह चर्चा हो रही है कि बदमाशों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रह गया है। शायद यही कारण है कि वह बेखौफ होकर संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि इन दोनों मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed