{"_id":"5a8efd474f1c1ba4268bbb71","slug":"131519320391-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट से नहीं, सामान्य हुई थी मौत वृद्ध की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट से नहीं, सामान्य हुई थी मौत वृद्ध की
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव में तीन दिन पूर्व एक ही परिवार में बंटवारे को लेकर हुई मारपीट के दौरान घायल वृद्ध की मौत इलाज के दौरान सीएचसी पर हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्ध की मौत की वजह चोट लगने से नहीं, बल्कि सामान्य स्थिति में हुई बताई जा रही है। इस मामले में दोनों पक्षों ने आपस में सुलह-समझौता कर कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
दिल्ली से बीते 20 फरवरी को हरी लाल शर्मा (65) अपने पैतृक गांव दौलतपुर गांव आए थे। देर रात जमीन के बंटवारे को लेकर उनका घर के दूसरे लोगों से कहासुनी होने के साथ मारपीट हो गई थी। मारपीट की घटना में वृद्ध घायल हो गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के सीएचसी में भर्ती कराया था। बीते 21 फरवरी को वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की सूचना मृतक के दोनों पुत्रों को दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली से वृद्ध के दोनों पुत्र पैतृक गांव पहुंच गए और पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। इस मामले में मृतक के दोनों पुत्रों ने दूसरे पक्ष से सुलह-समझौता कर लिया था। गुरुवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्ध की मौत चोट के लगने से नहीं सामान्य मौत होने की बात सामने आई है। इस मामले में मृतकों के परिजनों की ओर से पुलिस से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कहकर कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस संबंध में कोतवाल शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के दोनों पुत्रों ने इस मामले में दूसरे पक्ष से समझौता करने के साथ कोई कार्रवाई नहीं करने को कहा है। इस मामले में कोई तहरीर भी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्ध की मौत सामान्य हुई है।