{"_id":"59d12b924f1c1bbf538b52c9","slug":"131506880402-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने सैनिक के घर सहित दूकान से उड़ाए लाखों के आभूषण और नगदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने सैनिक के घर सहित दूकान से उड़ाए लाखों के आभूषण और नगदी
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार की देर रात चोरों ने एक सैनिक के घर तथा एक दूकान से 8 हजार नगदी, लाखों रुपए के आभूषण और हजारों रुपए का सामान उड़ा दिया। रविवार को पीड़ितों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। दोनों पीड़ितों की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
गहमर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के टीकाराय पट्टी के वार्ड नंबर 12 में देर रात अरुणाचल प्रदेश में तैनात सैनिक रामबचन के घर में चोर पड़ोस की छत के सहारे घुस गए। चोरों ने कमरे का तोड़कर आलमारी में रखा पांच हजार नगद और लाखों रुपए के आभूषण उड़ा दिए। सुबह सामान बिखरा देख पीड़ित परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। सैनिक की पत्नी मुन्नी देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया वह देर रात घर के मुख्य दरवाजे मेें ताला बंदकर अपने दोनों पुत्रों अखिलेश कुमार और विमलेश कुमार के साथ मेला देखने गई थी। जब वह वापस आई तो देखा की मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा हुआ है। अंदर कमरे में रखी आलमारी खुली पड़ी है और सामान बिखरे पड़े हुए हैं। पीड़िता ने बताया कि चोरों ने आलमारी में रखे लाखों रुपए के आभूषण सहित पांच हजार रुपए नगद और हजारों रुपए के कीमती कपड़े उड़ा दिए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र स्थित एक मार्केट में संजीव मद्धेशिया की थोक किराना और कॉस्मेटिक की दूकान में चोरों ने सेंधमारी कर 3 हजार नकदी सहित हजारों का सामान चुरा लिया। दूकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस छानबीन करने के साथ चोरों की तलाश कर रही है लेकिन उसे अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।