{"_id":"5974ddbc4f1c1b53438b46b3","slug":"131500831164-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात बदमाश ने गोली मार वृद्ध को किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात बदमाश ने गोली मार वृद्ध को किया घायल
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खानपुर (गाजीपुर)ी। दरवरपुर गांव में शनिवार की रात झोपड़ी में सो रहे एक वृद्ध को बदमाश ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर जब परिवार के लोग झोपड़ी के पास पहुंचे तो देखा की एक व्यक्ति भाग रहा है। काफी पीछा करने के बाद भी वह पकड़ में नहीं आया। परिवार वालों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी और इलाज के लिए सीएचसी सैदपुर लाए, जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि दरवरपुर गांव निवासी बिरजू राजभर (60) शाम खाना खाने के बाद घर के पास स्थित झोपड़ी में सोने चले गए। इसी दौरान बदमाश ने रात में सोते समय उसे गोली मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। जब सभी लोग बाहर आए तो देखा की एक व्यक्ति भाग रहा है। काफी प्रयास के बाद भी भाग रहा व्यक्ति पकड़ में नहीं आया। इसके बाद घायल वृद्ध को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी सैदपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में वृद्ध का इलाज चल रहा है। इस मामले में वृद्ध के पुत्र राम सजावन राजभर ने एक अज्ञात बदमाश के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन