फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   खड़ी ट्रक से चोरों ने कई पेटी कीमती कपड़े चुराए

खड़ी ट्रक से चोरों ने कई पेटी कीमती कपड़े चुराए

Thu, 29 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खड़ी ट्रक से चोरों ने कई पेटी कीमती कपड़े चुराए
दिलदारनगर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के रकसहा बाईपास स्थित बड़ी नहर पुलिया के पास गाजियाबाद से पटना की तरफ कपड़ा लादकर जा रहे ट्रक से बुधवार देर रात चोरों ने कई पेटी कीमती कपड़े चुरा लिए। चालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बजा दूसरे रास्ते ट्रक को निकाल दिया।
विज्ञापन

ट्रक चालक ने बताया कि देर रात करीब साढ़े 12 बजे राक्सहा-बाईपास मार्ग के हुसैनाबाद गांव के पास एक ट्रक गड्ढे में फंस गया, जिससे ट्रकों का जाम लग गया। इसी बीच मार्ग के बड़ी नहर पुलिया के पास जाम में सबसे पीछे खड़े कीमती कपड़ों से लदा गाजियाबाद से पटना जा रहा ट्रक चोरों ने रस्सी काटकर कई पेटी कीमती कपड़े चुरा लिए। ट्रक चालक अपने केबिन से उतरा तो देखा कि लगभग आधा दर्जन की संख्या में चोर कपड़े की पेटी उतारकर ले जा रहे थे। उसने डायल 100 पर घटना की सूचना दी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को चोर फरार हो गए। ट्रक चालक रमेश कुमार ने पुलिस को आपबीती बताई, लेकिन पुलिस ने ट्रक चालक को डरा धमकाकर तहरीर लिए बिना ही ट्रक सहित दूसरे रास्ते से भगा दिया और चेतावनी दी कि किसी को इसकी जानकारी नहीं देना। इस संबंध में थानाध्यक्ष विपिन सिंह ने बताया कि इस तरह की घटना की कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed