फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मौत की खबर मिलते ही घरों में मचा कोहराम

मौत की खबर मिलते ही घरों में मचा कोहराम

Thu, 16 May 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
मौत की खबर मिलते ही घरों में मचा कोहराम
सादात। बुधवार की रात जंगीपुर थाना क्षेत्र के पहेतिया चट्टी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सादात थाना क्षेत्र के मजुई गांव निवासी युवक रितेश यादव, राहुल यादव और गोलू यादव के मौत की खबर मिलते ही घरों में कोहराम मच गया। रात के सन्नाटा में परिवार के लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। गुरुवार को पूरे दिन नाते-रिश्तेदारों के साथ अन्य लोगों का घरों पर पहुंचकर सांत्वना व्यक्त करने का सिलसिला बना रहा। क्षेत्र के मजुई गांव निवासी युवक रितेश यादव, राहुल यादव और गोलू यादव घनिष्ठ मित्र थे। तीनों एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए एक ही बाइक पर सवार होकर जंगीपुर थाना क्षेत्र के पहेतिया गांव में आए थे। बारात जाने पर तीनों बाइक से ही कासिमाबाद थाना क्षेत्र बौरी गांव के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान रात में करीब नौ बजे पहेतिया चट्टी पर कोई अज्ञात वाहन सामने से बाइक में टक्कर मारते हुए फरार हो गया था। इस दुर्घटना में तीनों युवकों की मौत हो गई थी। मौत की सूचना मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया। रितेश की मां चंदा, राहुल की मां उर्मिला एवं गोलू की मां बिंदु देवी रो-रोकर बेहाल थी। मृतकों की मां बिलखते हुए यह कह रही था कि अगर उन्हें पता होता कि उनके लाल लौटकर घर नहीं आएंगे तो उन्हें जाने ही नहीं देती। उन्हें सांत्वना देने वालों की आंखे भी छलछला जा रही थी। रितेश पुत्र नागेंद्र यादव दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। वहीं राहुल पुत्र रामबचन यादव चार भाइयों में सबसे छोटा था। जबकि गोलू पुत्र सुरेंद्र दो भाइयों में बड़ा था। गोलू अपने ननिहाल में रहता था। घटना को लेकर गांववासी भी दुखी हैं। लोग आपस में चर्चा करते रहे कि मृतक रितेश, राहुल और गोलू घनिष्ठ मित्र थे। हर समय एक-दूसरे के साथ रहते थे और अंतिम सांस तक एक साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed