{"_id":"5c9912adbdec226dae66999b","slug":"121553535661-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी संचालक को मारपीट कर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादात। थाना क्षेत्र के मौधिया बाजार के पास खड़ंजा मार्ग पर रविवार की देर शाम दो बदमाशों ने एक डेयरी संचालक को लाठी-डंडा से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। क्षेत्र के करमदेपुर गांव निवासी डेयरी संचालक अरुण कुमार (70) रविवार की शाम मौधिया बाजार में सब्जी लेने के लिए गए थे। सब्जी खरीदने के बाद वह घर लौट रहे थे। जैसे ही वह करीब सात बजे बाजार से कुछ दूरी पर खड़ंजा मार्ग पर पहुंचे, पहले से गेहूं के खेत में छिपे दो लोगों ने अचानक उन पर लाठी-डंडा से हमला बोल दिया। मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस के साथ ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।