{"_id":"5a2ac8c74f1c1b76678c02bc","slug":"121512753351-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई की दुकान में लगी आग, धमाके के साथ फटा सिलेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिठाई की दुकान में लगी आग, धमाके के साथ फटा सिलेंडर
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग के पास स्थित एक मिठाई की दुकान में शुक्रवार की भोर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस दौरान तेज धमाके से साथ पांच किलो का सिलेंडर फटने से आसपास के लोग दहल गए। धमाका इतना तेज था कि दुकान का शटर दूर जा गिरा। काफी प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में फ्रिज सहित दुकान में रखा हजारों का सामान आग की भेंट चड़ गया।
सेवराई गांव निवासी विनोद गुप्ता की रेलवे क्रासिंग के पास अपने ही आवास में मिठाई की दुकान है। रोज की तरह गुरुवार की देर शाम भी वह दूकान बंद कर परिवार के साथ सो गया। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे दूकान में तेज धमाका हुआ, इससे विनोद के परिवार के साथ ही आसपास के लोग दहल गए। विनोद तुरंत घर से बाहर निकला। देखा कि दुकान का शटर दूर गिया था और दुकान से आग की लपटे निकल रही थी। यह देख वह शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए और हैंडपंप के पानी और बालू-मिट्टी फेंककर आग को बुझाने लगे। काफी प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फ्रिज, पंद्रह डिब्बा रिफाइन, मैदा, चीनी, घी आदि हजारों का सामान आग में जलकर नष्ट हो चुका था। पीड़ित विनोद ने बताया कि आग किन कारणों से लगी, इसका पता नहीं चल पा रहा है। आशंका व्यक्त किया कि शायद दुकान में मोमबत्ती या फिर अगरबत्ती जला छूट गया हो, जिससे आग लग गई होगी। पांच किलो का छोटा सिलेंडर भी दुकान में रखा था। हो सकता है कि आग लगने के बाद सिलेंडर गर्म होने की वजह से फट गया हो। इस घटना में हजारों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया।