फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पुलिस पर फायर झोंक फरार हो गया कुख्यात शिवा

पुलिस पर फायर झोंक फरार हो गया कुख्यात शिवा

Wed, 02 Aug 2017 11:06 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पर फायर झोंक फरार हो गया कुख्यात शिवा
सैदपुर/औड़िहार। मंगलवार की रात कोतवाली क्षेत्र के भितरी गांव के पास कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने बाइक सवार कुख्यात बदमाश शिवा बिंद और उसके दो साथियों को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर बदमाश पुलिस पर फायर झोंकते हुए फरार हो गए। गोली से कोतवाल बाल-बाल बच गए। कोतवाल ने तीन बदमाशों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सैदपुर कोतवाल त्रिलोकी सिंह देवचंदपुर गांव के पास रात में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच करीब दस बजे मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश शिवा और उसके दो साथी किसी की हत्या के प्रयास में भितरी क्षेत्र में मौजूद हैं। इस बीच भ्रमण पर निकले क्राइम ब्रांच प्रभारी तेज बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ वहां पहुंच गए। कोतवाल ने टीम को बदमाशों के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम भितरी गांव के लिए रवाना हो गई। कुछ ही देर में टीम भितरी गांव में पहुंची। इसी दौरान डिग्री कालेज के पास एक पल्सर बाइक आती हुई दिखाई दी, जिस पर तीन युवक सवार थे। पुलिस ने जैसे ही युवकों को रुकने का इशारा किया। बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंकते हुए दूसरे रास्ते पर बाइक को घुमा लिया। गोली कोतवाल के बगल से निकल गई। पुलिस टीम ने बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन अंधेरे के लाभ उठाकर वह भाग निकले। कोतवाल त्रिलोकी सिंह ने बताया कि फरार बदमाशों में रजदेपुर देहाती का शिवा बिंद, रामू बिन्द और नंदगंज के कुशुमही खुर्द का उमेश यादव उर्फ छोटे थे। मेरी तरफ से इन तीनों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। बताया कि शिवा बिंद शातिर किस्म की बदमाश है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही है। बदमाशों की तलाश जारी है। जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed