फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   युवती को जिंदा जलाने वाला दरिंदा गिरफ्तार

युवती को जिंदा जलाने वाला दरिंदा गिरफ्तार

Mon, 04 Mar 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
युवती को जिंदा जलाने वाला दरिंदा गिरफ्तार
गाजीपुर। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक किशोरी को जला कर मारने वाले आरोपी को घटना के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में आरोपी को पेश करते हुए पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि एकतरफा प्यार की वजह से युवक ने वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि दिलदारनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को दिन में करीब 11 बजे पड़ोस का एक युवक किशोरी के घर में घुस गया था। उसे जबरदस्ती भगाने का प्रयास किया, लेकिन किशोर द्वारा मना करने पर युवक ने युवती के ऊपर केरासिन डाल कर उसे जला दिया था। इसके बाद वहां से फरार हो गया था। किशोरी को उपचार के वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में किशोरी के पिता की ओर से तहरीर दी गई थी। संबंधित धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ल की देखरेख में क्षेत्राधिकारी जमानिया के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने रविवार की सुबह करीब चार बजे उसिया मोड़ से आरोपी राजा उर्फ मेहंदी हसन को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह कहीं भागने की फिराक में था। एसपी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह किशोरी से एकतरफा प्यार करता था, लेकिन वह बार-बार इसका विरोध करती थी। शनिवार को जब उसके माता-पिता घर में नहीं थे तो मैं उसके घर में गया और उसे जबरदस्ती भगा ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर मैने गुस्से में उसके शरीर पर किरासिन तेल डाल कर आग लगा दिया। एसपी ने बताया कि अभियुक्त का चालान कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी उप निरीक्षक दिलदारनगर संतोष कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक अनिल कुमार, हैदर अली मंसूरी, हेड कांस्टेबल अनिल पटेल, मंगला प्रसाद, राकेश पाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed