फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   युवक ने आग लगाकर की आत्महत्या

युवक ने आग लगाकर की आत्महत्या

Sun, 20 Jan 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
युवक ने आग लगाकर की आत्महत्या
बिरनो (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव निवासी एक युवक ने शनिवार की भोर में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस माममे में मृतक के भाई ने आत्महत्या की तहरीर दी। घटना के पीछे की बताया जा रहा है कि युवक ने बैंक से लोन लिया था, जिससे मानसिक रूप से परेशान रहता था।
विज्ञापन

जयरामपुर गांव निवासी रामानंद का पुत्र रवि गुप्ता (25) रोज की तरह शुक्रवार की रात भी खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गया। भोर में करीब चार बजे परिवार के लोगों को कमरा से चीख-पुकार की आवाज सुनाई दी। दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि रवि गंभीर रूप से झुलसा हुआ था। जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाने की सोचते, तब तक उसकी मौत हो गई। परिजन चीखने-चिल्लाने लगे। जानकारी होते ही मौके पर पास-पड़ोस के लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। कमरे से केरोसिन तेल की महक आ रही थी। इससे लोग यह आशंका व्यक्त कर रहे थे कि रवि ने शरीर पर तेल छिड़ककर आग लगाई होगी। परिजनों की मानें तो रवि ने बैंक से ढाई लाख का लोन लेकर कपड़े की दुकान खोली थी। इसके साथ ही आनलाइन ढाई लाख में पुराना चार पहिया वाहन की बुकिंग कर पैसा जमा कर दिया था जिससे वाहन बुक किया था, वह उसका फोन नहीं उठा रहा था। बाद में उसका मोबाइल भी बंद हो गया, जिससे वह परेशान था। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतक के बड़े भाई सदानंद ने रवि गुप्ता द्वारा आत्महत्या करने की तहरीर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed