फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मकान से तीन लाख के जेवरात की चोरी

मकान से तीन लाख के जेवरात की चोरी

Sun, 02 Sep 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
मकान से तीन लाख के जेवरात की चोरी
भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में स्थित एक मकान को शनिवार की रात चोरों ने खंगाल डाला। इस दौरान चोर करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात के साथ कीमती कपड़ा उठा ले गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पीड़ित ने चोरी की तहरीर दी।
विज्ञापन

रानीपुर गांव निवासी जहीर खां का परिवार रोज की तरह शनिवार की रात भी खाना खाकर सो गया। परिवार के दो लड़के मकान के छत पर जबकि जहीर खां बगल में स्थित अपने ट्यूबवेल पर सोया था। देर रात चोर दीवार फांद कर अंदर घुस गए। इसके बाद कमरे की कुंडी खोल कर अंदर चले गए। अंदर रखी दो अटैची और एक बैग उठा लिया। रात में करीब एक बजे खट-खट की आवाज सुन छत पर सोए लड़कों की नींद टूट गई। उन्होंने जब नीचे झांका तो देखा कि करीब आधा दर्जन की संख्या में चोर सामान लेकर जा रहे थे। उन्होंने भयवश शोर नहीं मचाया। चोरों के जाने के बाद परिवार वालों की जानकारी दी। जहीर के परिवार का शोर-शराबा सुन पास-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। बभनपुरा नदी के पास दो टूटी अटैची मिली, जबकि बैग नहीं था। पीड़ित जहीर ने बताया कि अटैची में करीब तीन लाख के सोने-चांदी के जेवरात रखे थे, जबकि बैग में कीमती कपड़े थे। उसने चोरी की तहरीर थाना में दी। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। उधर चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। लोगों का कहना था जिस मकान में चोरी की घटना हुई, उस मकान से सौ मीटर की दूरी पर ही पुलिस चौकी स्थित है। चोरों के मन में पुलिस का भी कोई खौफ नहीं था। रात में गश्त करने के बजाय पुलिस आराम फरमा रही है और चोर आराम से अपना काम कर निकल जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed