{"_id":"5b86db0342c792466a506780","slug":"11535564547-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन पर मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे लाइन पर मिला वृद्ध का शव
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के औड़िहार-वाराणसी रेल मार्ग पर सिधौना रेलवे हाल्ट के पास रेलवे लाइन पर बुधवार की सुबह एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गेटमैन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी।
औड़िहार-वाराणसी रेल मार्ग पर सिधौना रेलवे हाल्ट पर बुधवार की सुबह करीब पांच बजे कुछ लोगों ने रेलवे लाइन पर एक वृद्ध का शव पड़ा देखा। यह खबर एक के बाद एक लोगों में फैलती गई और कुछ ही देर में मौके पर दर्जनों लोग पहुंच गए। वहां मौजूद लोग मृतक की शिनाख्त करने में जुट गए। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। रेलवे के गेटमैन ने इसकी सूचना सिधौना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से मृतक के संबंध में पूछताछ की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। इस संबंध में थाने की पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।