फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शिक्षक ने छात्रा के साथ किया दुराचर का प्रयास

शिक्षक ने छात्रा के साथ किया दुराचर का प्रयास

Tue, 08 May 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक ने छात्रा के साथ किया दुराचर का प्रयास
विज्ञापन

दुबिहां (गाजीपुर)। बरेसर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक द्वारा कक्षा एक में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ दुराचार की कोशिश करने का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते चार मई को रोज की तरह प्राथमिक विद्यालय पढ़ने गई थी। शिक्षक ने उसका वस्त्र उतरवा कर अश्लील हरकत करना चाहा, लेकिन पुत्री रोने लगी। इस पर शिक्षक उसे स्कूल में छोड़ कर चला गया। जब पुत्री घर आई तो उसने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की ओर से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामविराज सिंह ने बताया कि छात्रा की मां की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed