फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हत्याकांड का खुलासा : पति ने की थी पत्नी की फावड़े से हत्या

हत्याकांड का खुलासा : पति ने की थी पत्नी की फावड़े से हत्या

Tue, 27 Mar 2018 10:23 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
हत्याकांड का खुलासा : पति ने की थी पत्नी की फावड़े से हत्या
गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव के बाहर डेढ़ माह पहले गेहूं के खेत में एक 34 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया था। महिला के हत्या की गुत्थी को सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती थी, लेकिन आखिरकार करीमुद्दीनपुर पुलिस ने इसे सुलझा दिया। महिला की हत्या फावड़े से काटकर की गई थी। महिला को मौत के घाट किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति ने ही उतार था और साक्ष्य को छुपाने की गरज से गेहूं के खेत में फेंककर फरार हो गया था। मंगलवार को पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान घटना का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बीते 19 फरवरी को करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव के बाहर गेहूं की खेत में एक 34 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला था। मृतका के शरीर पर धारदार हथियार के निशान भी पाए गए थे। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या धारदार हथियार से होना बताया गया था। घटना का पर्दाफाश करने के लिए थानाध्यक्ष सुुधाकर राय और क्राइम ब्रांच की टीम लगाई गई। महिला की शिनाख्त के लिए आस-पास के जिलों की पुलिस टीम का सहयोग लिया जा रहा था। कुछ दिन बाद उसकी शिनाख्त चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के ओदरा गांव निवासी मृत्युंजय यादव की पत्नी ज्योति के रूप में की गई। सुबह थानाध्यक्ष और क्राइम ब्रांच की टीम करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लठ्ठूडीह बाजार में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कबीरपुर गांव के बाहर गेहूं की खेत में धारदार हथियार से वार कर फेंके गए महिला के शव के मामले में आरोपी मृतका का पति मृत्युंजय यादव करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन से कहीं भागने के फिराक में है। इस पर सक्रिय हुई पुलिस ने टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मृतका ज्योति कुमार मनचली किस्म थी। उसे वह मना करता था, लेकिन उसकी बात नहीं मानती थी।इससे खिन्न होकर रास्ते से हटाने के लिए बीते 18 फरवरी को बुलाकर लठ्ठूडीह स्थित एक ट्यूवबेल पर रखा था। रात में फावड़े से वारकर हत्या कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा में बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed