फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   होली पर रंग लगाने को लेकर मारपीट, 33 लोग चुटहिल

होली पर रंग लगाने को लेकर मारपीट, 33 लोग चुटहिल

Sat, 03 Mar 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
होली पर रंग लगाने को लेकर मारपीट, 33 लोग चुटहिल
गाजीपुर।
विज्ञापन

होली पर्व पर शुक्रवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में रंग और अबीर लगाने के विवाद में हुई मारपीट में 33 लोग चुटहिल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर पर 39 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सुहवल संवाददाता के अनुसार, गरूआं मकसूदपुर गांव में रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने के साथ मारपीट होने लगी। इसमें दोनों पक्ष के दो लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आईं। इस तरह युवराजपुर, गौरा, पटकनियां, सुहवल गांव में दो वर्गों में रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों को चोटें आईं। इस प्रकरण में घायलों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर 12 लोगों को शांति भंग में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मारपीट की घटना में पांच लोगों को चोटें आईं। दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर पर 12 लोगों का शांति-भंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

बिरनो संवाददाता के अनुसार, बिरनो गांव में रंग खेलने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के 14 लोग घायल हो गए। घटना में एक पक्ष से गोलू राजभर (19), बेचू राजभर (18), दीपक राजभर (18), चंपा देवी (32), गीता देवी (42), सुभाष राजभर (30), प्रिंस राजभर (12), राजेश राजभर (10), योगेन्द्र राजभर (42) और दूसरे पक्ष से तेजू राजभर (21), रामप्यारे राजभर (23), कदम राजभर (55), भोला राजभर (35), रामप्रवेश राजभर (30) घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पीएचसी भेजा। इनमें योगेंद्र राजभर और राजेंद्र राजभर की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर एक पक्ष के 17 लोग और दूसरे पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। साथ ही भोला राजभर, तेजू राजभर, रामप्यारे राजभर, कदम राजभर, गोलू राजभर, सुनील राजभर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सादात संवाददाता के अनुसार, नगर के बस स्टैंड पर दो पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मिठाई की दुकान में तोड़फोड़ लोगों ने कर दी। मिठाई दुकान संचालक की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। करंडा थाना क्षेत्र के गोशंदेपुर गांव में होलिका दहन को लेकर कुछ युवकों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। सेवराई संवाददाता के अनुसार, होली पर्व में रंग फेंकने को लेकर हुए विवाद में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed