{"_id":"5a26eac64f1c1b4e718b7709","slug":"11512499910-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में हुए मारपीट में एक दर्जन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में हुए मारपीट में एक दर्जन घायल
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में करीब 12लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के जिला अस्पताल भेज दिया है। दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इलाके के पंडिता गांव में मंगलवार की शाम को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मामूली विवाद अचानक तूल पकड़ लिया और मारपीट शुरू हो गई। घटना में एक पक्ष से राजेश राम 30, विक्रम राम 60, चंदा देवी 28, गिरजा देवी 55 और दूसरे पक्ष से उदय प्रताप राम और सुमन घायल हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। इधर बसवारी गांव के कस्तुआ बस्ती में भी पूराने जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में एक पक्ष से हरेंद्र राम, नागेंद्र राम, जोगेंद्र राम, हरदेव राम और दूसरे पक्ष के सुभाष राम, अजय राम घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर होने के बाद छोड़ दिया गया। दोनों पक्षों की आधार पर मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
...