{"_id":"5a2580ee4f1c1bf4688bf41d","slug":"11512407278-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन के पट्टे में फंसने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मशीन के पट्टे में फंसने से महिला की मौत
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर(गाजीपुर)। स्थानीय गांव में सोमवार की दोपहर पति के साथ चूड़ा कूटवाने आई एक महिला की मशीन के पट्टे में फंसने से मौके पर ही मौत गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। उधर महिला की मौत की खबर मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई और परिवार के सदस्य चिखने-चिल्लाने लगे।
दिलदानगर गांव निवासी मीरा देवी (45) पत्नी रमेश प्रजापति दोपहर पति के साथ मशीन पर चूड़ा कूटवाने के लिए गई। वहां पहले से भी चूड़ा कूटने का कार्य चल रहा था। रमेश का चूड़ा जैसे ही कूटना शुरू हुआ। पति का हाथ बंटाने के लिए मीरा भी लग गई। इसी बीच उसका साड़ी मशीन के पट्टे के संपर्क में आ गया और कपड़े के सहारे मीरा भी मशीन की चपेट में आ गई। यह देख पति रमेश मशीन को तत्काल बंद किया, लेकिन तब तक मीरा को मशीन का पट्टा कई राउंड लपेट लिया था। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। उधर घटना की खबर मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। किसी तरह मीरा को वहां से बाहर निकाला गया। घर में रूदन-क्रंदन शुरू हो गया।