{"_id":"5a257ff84f1c1b156b8ba377","slug":"11512407032-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को ज्येष्ठ ने दी जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को ज्येष्ठ ने दी जान से मारने की दी धमकी
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर कोतवाली के चंद्रशेखर नगर कालोनी (रौजा) में एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा उसे खाना-पानी तक न देने और घर से निकालने का आरोप लड़की के पिता ने लगाया है। सोमवार को पीड़ित पिता पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा से मिलकर बेटी और दामाद के जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। पीड़ित की समस्या सुनने के बाद एसपी ने शहर कोतवाल को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
देवरिया जनपद के थाना भाटपाररानी के गुदरी बाजार (वार्ड नंबर 11) निवासी सुनील कुमार जायसवाल ने अपनी बेटी मोहनी की शादी स्व.प्रभुनाथ जायसवाल के छोटे बेटे अजय कुमार जायसवाल निवासी चंद्रशेखर नगर कालोनी (रौजा) थाना शहर कोतवाली के साथ 21 नवंबर 2016 को की थी।
आरोप है कि शादी के कुछ ही दिन बाद उसे ज्येष्ठ संजय कुमार जायसवाल और उनकी पत्नी सरिता प्रताड़ित करने लगे और आभूषण छीन लिए। उसने जब विरोध किया तो उसे मारने-पीटने लगे और खाना-पानी तक देना बंद कर दिए। उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने लगा। बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की सूचना पर मायके पक्ष के लोग शनिवार को बेटी के ससुराल पहुुंचे, लेकिन ज्येष्ठ संजय कुमार जायसवाल और उनके रिश्तेदारों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी देते हुए घर बाहर कर दिया। बेटी और दामाद को भी जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद विवाहिता के पिता सुनील कुमार जायसवाल ने पुलिस कप्तान से मिलकर गुहार लगाई। एसपी को दिए गए पत्र में सुनील ने अपनी बेटी और दामाद की जान खतरे में होना बताया है। इस पर एसपी ने कार्रवाई करने का भरोसा देते हुए शहर कोतवाल को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।