फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Wed, 04 Oct 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के बड़ीबाग स्थित कांशीराम आवास में बुधवार को एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कासिमाबाद थाना क्षेत्र के नसीरूद्दीनपुर निवासी लल्लन चौधरी अपने परिवार के साथ बड़ीबाग स्थित कांशीराम आवास के मकान नंबर 15 में रहते थे। उनकी पुत्री सरिता चौधरी (23) किसी बात से नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। जब वह काफी देर तक अपने रूम से बाहर नहीं निकली तो परिजन युवती के कमरे के पास पहुंचे। जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए और रोने बिलखने लगे। परिजनों के रोने बिलखने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ सिटी हृदयानंद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की छानबीन पुलिस की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed