फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सुरक्षा गार्डों में हुई मारपीट, एक घायल

सुरक्षा गार्डों में हुई मारपीट, एक घायल

Sun, 23 Jul 2017 11:06 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा गार्डों में हुई मारपीट, एक घायल
विज्ञापन

दिलदारनगर (गाजीपुर)। नई दिल्ली से इस्लामपुर को जाने वाली मगध एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार को रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली में तैनात दो सुरक्षा गार्डों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अमरेश प्रताप सिंह द्वारा देर रात दी गई तहरीर पर जीआरपी दिलदारनगर ने मुकदमा पंजीकृत किया है।

जीआरपी को दी गई तहरीर में घायल बक्सर जिला के महदह थाना के मुफस्सिल निवासी अमरेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि वह नई दिल्ली से इस्लामपुर को जा रही मगध एक्सप्रेस से ट्रेन की जनरल बोगी बैठा था। इसी बोगी में जमानिया कोतवाली क्षेत्र का दरौली निवासी सुनील यादव भी सफर कर रहा था। ट्रेन जमानिया स्टेशन पर रुकने के दो मिनट बाद आगे के लिए रवाना हुई। सुनील यादव ने ट्रेन को दरौली हाल्ट पर चेनपुलिंग कर रोक दिया। इसके बाद अपने गांव के कुछ साथियों के साथ उसकी पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गया। वह घायल अवस्था में ट्रेन से ही दिलदारनगर पहुंचा। घायल अमरेश प्रताप सिंह की तहरीर पर जीआरपी चौकी दिलदारनगर ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में जीआरपी चौकी इंचार्ज केदारनाथ मौर्य ने बताया कि घायल सुरक्षा गार्ड की तहरीर पर एक नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed