फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 65000 की लूट

पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 65000 की लूट

Sat, 10 Jun 2017 10:55 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 65000 की लूट
नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के नेसारा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार देर रात बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। कर्मचारियों को तमंचे से आतंकित कर बिक्री के 65200 रुपये लूट लिए। घटना की जानकारी पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारियों ने पंप मैनेजर और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधर कर्मचारियों की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नेसारा गांव के बाहर स्थित चंद्रा फिलिंग पेट्रोल पंप पर देर रात बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे। अभी बलिया जनपद का रहने वाला पंप कर्मी शिशवंत कुमार अन्य बाइकों में तेल भर ही रहा था कि इसी दौरान अपाची बाइक सवार एक नकाबपोश उतरा और पंप कर्मी शिशवंत कुमार को पीछे से मारकर नीचे गिरा दिया। वह कुछ समझ पाता नकाबपोश बदमाश ने तमंचा निकालकर उसकी कनपटी पर सटा दिया और बैग में मौजूद बिक्री के पैसे छीन लिए। इसके बाद दूसरे पंप कर्मी बलवंत के पास पहुंचा और तमंचे से आतंकित कर बिक्री के पैसे छीन लिए। वहां तेल भरवा रहे अन्य लोग घटना को चुपचाप देखते रहे। बदमाशों ने तमंचा लहराते हुए दोनों पेट्रोल पंप कर्मियों से 65200 रुपये छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद कैशियर सर्वेश कुमार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजेश यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर महकमे के उच्चाधिकारियों का कहना है कि पंप पर लगे सीसी कैमरे से भी लुटेरों तक पहुंचने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed