फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मकान से नकदी और आभूषण चोरी

मकान से नकदी और आभूषण चोरी

Fri, 13 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मकान से  नकदी और आभूषण चोरी
नंदगंज(गाजीपुर)। स्थानीय बाजार के पावर हाउस के समीप बुधवार की रात दो मकानों के साथ गन्ना विकास परिषद के कार्यालय को चोरों ने खंगाला। इस दौरान एक मकान से सात हजार नकदी और सोने-चांदी के आभूषण के साथ कीमती कपड़ा उठा ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाजार के पावर हाउस के सामने सलाउद्दीन का मकान है। रात में खाना खाने के बाद वह परिवार के साथ सो गए। देर रात चोर छत के रास्ते मकान में घुस गए। आलमारी और बक्सा में रखे सामानों को इधर-उधर बिखेर दिया। कोई कीमती सामान न मिलने से चोर कुछ भी नहीं ले जा सके। इसके बाद चोर बगल में स्थित गन्ना विकास परिषद कार्यालय के दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। आलमारी में रखे कागजातों को इधर-उधर बिखेर दिया, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला तो बगल में स्थित सुभाष बिंद के मकान में घुस गए और अंदर से दरवाजे को बंद कर कमरे में चले गए। अंदर रखे बक्सा और अचैटी को तोड़कर उसमें रखा सात हजार नकदी के साथ करीब बीस हजार के जेवरात निकाल लिया। खट-पट की आवाज सुनकर सुभाष का पुत्र जग गया और शोर मचाने लगा। इस पर चोर भाग निकले। पीड़ितों ने तत्काल चोरी की सूचना 100 नंबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस मामले में पीड़ितों ने थाने में चोरी की तहरीर दे दी है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। एक ही रात तीन स्थानों पर चोरी की घटना से लोगों में भय व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed