{"_id":"5ae756634f1c1b9f098b7673","slug":"111525110371-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी -विवाह के मौके पर मिलावटखोर बिगाड़ रहे सेहत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी -विवाह के मौके पर मिलावटखोर बिगाड़ रहे सेहत
Updated Tue, 01 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। यूसुफपुर बाजार में नकली एवं मिलावटी खोवे और पनीर की धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है। अधिकारियों की लापरवाही के चलते शादी-विवाह के मौके पर मिलावटखोर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
शादी विवाह के मौके पर खोवा, छेना, पनीर की मांग बढ़ जाने का लाभ उठाते हुए खोवा विक्रेता दो तीन माह पूर्व खरीद कर कोल्ड स्टोरेज में रखे गए खोवे को निकाल कर उसमें पावडर से बने नकली खोवे को मिला कर गर्म कर देते हैं। जिससे दोनों मिलकर तैलीय हो जाता है। और आम आदमी उसकी पहचान नहीं कर पाता है और ठगी का शिकार हो जाता है। नकली खोवे और छेने से बनी हुई मिठाइयां धड़ल्ले से वैवाहिक कार्यक्रमों मेें खिलाई जा रही हैं। इससे लोग आए दिन खाकर बीमार पड़ रहे हैं। बाजार में भी नकली पावडर से बनी हुई मिठाईयों से दुकानें पटी हुई हैं। मिलावटखोर उपभोक्ताओं की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाई करने के लिए नियुक्त अधिकारी चुप्पी साधे हैं। वैवाहिक सीजन बीत जाने के बाद अधिकारी घूम कर अपने कार्यों की इतिश्री कर लेते हैं और दिखावटी तौर पर वर्ष में कभी कभार एक दो दुकानों से सैंपल भरकर अपनी कागजी कार्यवाई पूरी करते हैं। खोवा छेना के अलावा यूसुफपुर बाजार नकली खाद्य तेलों का भी हब बना हुआ है। जहां से पूर्वांचल के कई बाजारों में यहां बने नकली खाद्य पदार्थ भेजे जाते हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद भी दुकानदारों के खिलाफ कोई कड़ी कार्यवाई नहीं होती है। इससे लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश वर्मा ने बताया कि मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही अभियान चला कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन