फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पुलिस ने तीनों बदमाशों को भेजा जेल

पुलिस ने तीनों बदमाशों को भेजा जेल

Mon, 09 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों बदमाशों को भेजा जेल
गाजीपुर। शहर कोतवाली के तलवल मोड़ के पास शनिवार की रात चेकिंग के दौरान एक दुकानदार का अपहरण कर हत्या की नीयत से सफारी से ले जा रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने रविवार को अपहरण और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पीड़ित दुकानदार ने बीते दिन भी पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन

कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि देर रात तलवल के पास गश्त के दौरान एक सफारी वाहन के शीशे पर चढ़ी काली फिल्म पर शक होने पर उसे रोक लिया। जब वाहन की तलाशी ली गई तो पीछे एक व्यक्ति का हाथ-पैर बांधकर सफारी में सवार तीन बदमाश कहीं ले जा रहे थे। सभी को जब पकड़कर कोतवाली लाने के बाद पूछताछ की गई तो पता चला कि नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी गांव निवासी श्रवण गुप्ता की सहेड़ी चट्टी पर किराना की दुकान है। जब देर शाम दुकानदार दुकान बंद कर घर जा रहा था तो बदमाशों ने उसे बीच रास्ते से ही अगवा कर लिया। साथ ही उसको मारपीट कर घायल करने के साथ हाथ-पैर बांधकर हत्या की नियत से सफारी में लेकर तीनों बदमाश कहीं ले जा रहे थे। तीनों बदमाश सहेड़ी गांव निवासी अजीत, वीरेंद्र राम और दीप रोशन के खिलाफ पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर अपहरण और मारपीट का मुकदमा दर्जकर चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed