फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   1.5 lakhs loot by goons

सर्राफा की दूकान से डेढ़ लाख की लूट

Sat, 11 Jun 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sat, 11 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
1.5 lakhs loot by goons
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकली बाजार में शनिवार की दोपहर नकाबपोश लुटेरों ने एक सर्राफा की दूकान पर धावा बोल लाखों रुपये लूट लिए। बेखौफ लुटेरों ने बाजार में दहशत फैलाने के लिए करीब दस राउंड हवाई फायरिंग भी की। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। उधर भीड़ को अपनी तरफ आते देेख लुटेरे फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग तथा संदिग्ध स्थानों पर दबिश देना शुरू कर दिया था। लेकिन समाचार लिखे जाने तक लुटेरों का कहीं अता-पता नहीं चल सका था। पीड़ित दूकानदार की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

देवकली बाजार में तीन मोटर साइकिलों पर सवार नकाबपोश लुटेरे शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे सीधे विशाल ज्वेलर्स के संचालक गोपाल जी वर्मा की दूकान पर पहुंचे और दूकान संचालक की कनपटी पर असलहा सटाकर लाखों के आभूषण लूट लिए। सर्राफा कारोबारी के शोर मचाने और विरोध करने पर लुटेरों ने तमंचे से फायर कर दिया। संयोग रहा कि गोली दूकान के शीशे में जाकर लगी। गोली की आवाज सुन कर आस-पास के अन्य दूकानदार भी वहां पहुंच गए। इस दारौन लुटेरों ने हवा में ताबड़तोड़ करीब दस राउंड फायर झोंका।
विज्ञापन

सर्राफा कारोबारी गोपाल जान बचाकर घर में भागे और दरवाजा बंद कर लिया। बदमाश इस दौरान दूकान में खरीदारी कर रहीं मंजू वर्मा की गले की चेन भी उतार ले गए। घटना के तत्काल बाद मंजू वर्मा को बेटा विशाल दूकान मे पास पहुंचा तो लुटेरों ने फायर झोंक दिया। पड़ोस में गोपाल के भाई दीपक वर्मा तथा उनके बगल में सबसे बड़े भाई रामशीश तथा श्रीराम सर्राफ की दूकान है। शोर सुनकर सभी घटना स्थल की तरफ दौड़े तो लुटेरे फायर करते हुए भागने लगे। उधर घटना की सूचना मिलते ही नंदगंज थानाध्यक्ष विकास पांडेय सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी रामकिशोर के निर्देश पर पूरे इलाके की नाकेबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। लेकिन देर शाम तक इस प्रकरण में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। इस संबंध में पुलिस कप्तान नगर केसी गोस्वामी ने कहा कि लूट कांड के मामले में पुलिस टीम गठित कर दी गई है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। बहुत जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed