फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

शव मिलने की सूचना पर हलकान रही पुलिस टीम

Sat, 12 Jun 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
crime
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के सरैया उर्फ सराय मुराद अली गांव स्थित नहर पुलिया के पास नहर में शनिवार को बोरी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस हलकान रही। वही गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते नहर के किनारे ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बोरे में मृत जानवर मिलने से पुलिस ने राहत की सांस ली। नहर के पास से आ रही दुर्गंध के चलते आस-पास के लोग परेशान हो गए। इस पर जब लोगों ने खोजबीन शुरू की तो नहर में एक बोरी दिखाई दी। बोरी में शव होने की आशंका पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर से बोरा बाहर निकलवाया और मृत जानवर का शव देखकर राहत की सांस ली। इस संबंध में कोतवाल रवींद्र भूषण मौर्य ने बताया कि नहर में बोरी में शव मिलने सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंच कर जब तफ्तीश की गई और बोरी को खोल कर देखा गया तो उसमें मृत जानवर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed