फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

मित्र पर हमला करने वाला गिरफ्तार

Fri, 21 May 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
crime
नंदगंज। थाना क्षेत्र के धरवा गांव में चार दिन पूर्व मित्र को बुलाकर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने सहेड़ी स्थित वाराणसी-गाजीपुर मार्ग से शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया। 17 मई को धरवा गांव में राजेश्वर बिंद उर्फ साहब ने अपने दोस्त आशुतोष बिंद को किसी बात पर मिलने के लिए बुलाया। घर में दोनों बैठकर बात कर रहे थे। इसी दौरान राजेश्वर बिंद आशुतोष पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गया था। घायल की मां भुदली देवी ने राजेश्वर सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर रजादी चौकी प्रभारी सुरेंद्रनाथ सिंह ने सहेड़ी के पास आरोपी राजेश्वर बिंद उर्फ साहब को धर-दबोचा। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया। जबकि फरार एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed