फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

फैसले के बाद अब गजल होटल पर टिकी निगाहें

Sat, 10 Oct 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
मुख्तार अंसारी की पत्नी व बेटों के नाम शहर के महुआबाग में संचालित गजल होटल। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी व उनके दोनों बेटों अब्बास और उमर अंसारी के नाम से शहर के महुआबाग में संचालित गजल होटल के प्रथम तल को गिराने का आदेश होते ही जनपदवासियों की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है। एसडीएम सदर प्रभाष कुमार ने गजल होटल पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके बाद बृहस्पतिवार की देर शाम फैसला सुनाया गया। इस फैसले के बाद गजल होटल में रहने वाले दुकानदारों एवं बैंक कर्मियों की भी बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन

25 जून को सदर एसडीएम प्रभाष कुमार ने गजल होटल की जमीन की पैमाइश कराई थी। इसमें तमाम अनियमितताएं मिली थी। होटल के नक्शे को भी एसडीएम ने निरस्त कर दिया है। होटल की जमीन की जांच में उसके खरीद व बिक्री में तमाम गड़बड़ियां पाई गई हैं। इसके तहत मुख्तार की पत्नी और दोनों बेटों सहित 12 के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है। एसडीएम ने यह भी बताया है कि उक्त जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराई गई थी। इसके बाद उसका नक्शा भी दो भागों में पास कराया गया है, जो पूरी तरह से गैर कानूनी है। अब एसडीएम कोर्ट की सुनवाई के बाद अंसारी परिवार में दहशत भरी बेचैनी देखी जा रही है। गजल होटल के अवैध निर्माण एवं पहले मंजिले को गिराने पर भी विचार चल रहा है। देखना है कि होटल संचालक स्वत: कोर्ट के आदेश का पालन करते हैं या फिर जिला प्रशासन इसे ध्वस्त कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed