फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

प्रमुख प्रतिनिधि की हत्या की साजिश, चार बदमाश धराए

Mon, 05 Oct 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime
जखनियां। भुड़कुड़ा पुलिस और स्वाट टीम ने रविवार की देर शाम चौजा पुल के पास चार शातिर बदमाशों को धर दबोचा। चारों अपराधी सपा नेता एवं जखनियां ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र प्रताप सिंह मसाला की हत्या की सुपारी लेकर वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। तलाशी में दो तमंचा 315 बोर, चार कारतूस, एक पिस्टल, चार कारतूस, दो बाइक और दो मोबाइल बरामद हुआ। भुड़कुड़ा कोतवाल अनुराग कुमार, उपनिरीक्षक नागेंद्र उपाध्याय और स्वाट टीम प्रभारी विनीत राय को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ बदमाश आ रहे है। सभी लोग दुल्लहपुर थाने के बार्डर चौजा पुल के पास पहुंचे। कुछ देर बाद बाइक पर चार लोग आते दिखाई पड़े। टीम ने उन्हें दौड़ाकर दबोच लिया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि अवधू सिंह असलहा एवं बाइक उपलब्ध कराकर जखनिया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मसाला सिंह की हत्या करने के लिए भेजा था। पूछताछ में चारों ने अपना नाम दुल्लहपुर थाना के मीरारेहटी गांव निवासी जगरनाथ कुशवाहा, नागेंद्र मौर्या, भुड़कुड़ा कोतवाली के मंझनपुर निवासी सुधीर कुशवाहा और उमेश यादव बताया। कोतवाल अनुराग कुमार ने बताया कि चारों अपराधियों को जेल में बंद अवधू सिंह ने मसाला सिंह की हत्या की सुपारी दी थी। गिरफ्त में आए बदमाशों ने इस बात को कबूल किया है। उनसे और भी अपराधियों के ठिकानों की जानकारी मिली है। इनके बताए ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed