फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

एक लाख की सुपारी देकर पति ने ही कराई थी पत्नी की हत्या

Thu, 30 Jan 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime
भांवरकोल। बीते 10 जनवरी को थाना क्षेत्र के भागड़ नाला के पास गला रेतकर हुई विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को बृहस्पतिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पति ने ही दुबई से एक लाख की सुपारी देकर पत्नी की हत्या कराई थी। संबंधित धाराओं में चालान कर अभियुक्त को जेल भेज दिया, जबकि हत्यारों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि बीते 10 जनवरी की शाम सत्तर गांव निवासी शेषनाथ चौधरी की विवाहित पुत्री कंचन उर्फ तेतरी देवी (20) खेत के लिए घर से निकली थी। काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग उसे खोजते हुए भागड़ नाला के पास गए थे। वहां देखा तो गला रेतकर कंचन की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया था। विवाहिता के पास उसके पिता का मोबाइल भी था, जो मौके पर नहीं था। मृतका के पिता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। मृतका के पास से गायब उसके पिता के मोबाइल के साथ उसके पति के मोबाइल को ट्रेस किया जा रहा था। इससे पता चला कि विवाहिता की हत्या का तार उसके पति से जुड़ा है। उसका पति धन्नू चौधरी दुबई में रहता है, जो घटना के पांचवें दिन यहां पर आया। वह बार-बार थाना आकर यह भी पता लगाता रहा कि हत्यारों का पता चला कि नहीं। ससुराल भी जाता था। बृहस्पतिवार की सुबह भी वह अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान करीब सवा आठ बजे क्षेत्र के जसदेवपुर मोड़ से उसे गिरफ्तार किया गया। कड़ाई से पूछताछ में धन्नू ने बताया कि मेरी पत्नी चरित्रहीन थी। कई बार उसको समझाया, लेकिन नहीं मानती थी। इस पर मैने उसकी हत्या की साजिश रचते हुए बदमाशों को एक लाख की सुपारी देकर उसकी हत्या करा दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि संबंधित धाराओं में अभियुक्त का चालान कर जेल भेज दिया गया। अभियुक्त ने सुपारी लेने वाले बदमाशों के संबंध में भी बताया है। उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed