फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

आठ लोगों के खिलाफ पराली जलाने की नोटिस, हड़कंप

Wed, 04 Dec 2019 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
crime
सेवराई। स्थानीय तहसील अंतर्गत विभिन्न गांवों के करीब आधा दर्जन से अधिक किसानों के ऊपर उपजिलाधिकारी द्वारा पराली जलाने पर नोटिस जारी करने एवं एक किसान पर अर्थदंड लगाने से किसानों में हड़कंप मचा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पराली जलाने पर आठ लोगों के खिलाफ उपजिलाधिकारी ने नोटिस जारी कर दिया है। जिससे किसानों में इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी को सूचना मिली कि तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव में किसानों द्वारा फसल कटने के उपरांत फसल अवशेष जलाया जा रहा है। सूचना पर कठोर कार्यवाही करते हुए गोड़सरा के एक किसान पर पांच हजार रुपये का जुर्माना एवं अमौरा और उतरौली के करीब आठ किसानों के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए मुकदमा के लिए निर्देशित किया है। इस बाबत सेवराई उपजिलाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि किसी भी दशा में सुप्रीम कोर्ट का फैसला सर्वमान्य हैं। इसमे सभी लोग मिलजुल कर सहयोग करें सुप्रीम कोर्ट का फैसला देश हित को देखते हुए लिया गया है। आदेश की अवमानना एवं पराली जलाने वाले किसानों के विरुद्ध निश्चित तौर पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed