फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

फर्जी डीआईओएस को प्रबंधक ने पकड़ा, मुकदमा दर्ज

Tue, 03 Dec 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime
जमानिया। फर्जी विद्यालय निरीक्षक बन क्षेत्र के विद्यालयों में वसूली कर रहे एक युवक को मंगलवार को क्षेत्र के जनकपुर गांव स्थित एक निजी विद्यालय के प्रबंधक ने पकड़ लिया। पहले उससे पूछताछ की, बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने नकली डीआईओएस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जनकपुर गांव में स्थित गुरुकुल इंटरनेशन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आकाश यादव ने कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनके विद्यालय पर एक युवक पहुंचा और अपने आप को जिला विद्यालय निरीक्षक बताते हुए जांच-पड़ताल की बात कही, लेकिन उसके पहनावे और हाव-भाव तथा जिला विद्यालय निरीक्षक की गाड़ी और कोई सरकारी सदस्य साथ न होने पर युवक पर संदेह होने लगा। शक होने पर मैंने बीएसए से सीधे वार्ता कर घटना की जानकारी दी। इस पर बीएसए ने इस प्रकार की जांच को सिरे से नकार दिया, जिस पर मैंने उक्त युवक को पकड़ लिया। इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति सुहवल थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव निवासी राजेश राम है। उसने अपना गुनाह कबूल किया। मामले की जांच चल रही है। यह जानकारी लेने के लिए अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है कि उसने कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed