फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

आपरेशन के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ी, मौत

Sun, 28 Jul 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime
बहादुरगंज/कासिमाबाद (गाजीपुर)। बहादुरगंज कस्बे में अप्रशिक्षित डाक्टर की ओर से किए गए आपरेशन के बाद प्रसूता की शनिवार की दोपहर मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने डाक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहले क्लीनिक और फिर शाम को थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। देर शाम चिकित्सक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरगंज कस्बा स्थित मां चंडिका स्थान निवासी शिवानंद राजभर की पत्नी परमिंदा राजभर (23) गर्भवती थी। परिजनों ने उसे प्रसव के लिए कस्बा स्थित एक क्लीनिक में शनिवार को भर्ती कराया था। महिला की हालत गंभीर देख डाक्टर ने महिला का आपरेशन कर दिया। महिला को बच्ची पैदा हुई। आपरेशन के कुछ ही देर बाद प्रसूता की हालत खराब हो गई और परमिंदा ने 12 बजे दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पर मृतका के ससुराल के लोग और मायके से माता-पिता भाई-बहन आदि क्लीनिक पहुंच गए। परिजनों ने चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा लेकिन परिजनों ने शव को कब्जे में लेने से रोक दिया। लोगों को समझा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद शाम को परिजनों ने थाने पर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। देर शाम सात बजे मृतका के देवर नंदन राजभर की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सक चुन्नू सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद परिवार के लोग शांत हुए। क्षेत्राधिकारी महमूद अली ने बताया तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed