फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   court case

फर्जी शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज, खलबली

Thu, 14 Jan 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
court case
दुबिहां। बीएसए श्रवण कुमार के निर्देश पर बुधवार को खंड शिक्षाधिकारी ने फर्जी शिक्षिका के खिलाफ करीमुद्दीनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। उधर आरोपी शिक्षिका की तलाश भी शुरू कर दी गई है। लगातार हो रही कार्रवाई से फर्जी रूप से नौकरी करने वाले शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। बलिया जिले के गडवार थाना क्षेत्र स्थित जिगनी गांव निवासी विभा सिंह कूट रचित फर्जी प्रमाण-पत्र के आधार पर उच्च प्राथमिक विद्यालय ताजपुर में नौकरी कर रही थी। जांच के दौरान फर्जीवाड़े का मामला आते ही खलबली मच गई थी। अधिकारियों ने शासन को पत्र भेजने के साथ शिक्षिका की सेवा समाप्त कर दी थी। साथ ही जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण गुप्ता ने फर्जी तौर पर तैनात शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश बाराचवर शिक्षा क्षेत्र के खंड शिक्षाधिकारी अखिलेश झा को दिया था। खंड शिक्षाधिकारी ने 13 जनवरी की शाम फर्जी शिक्षिका के खिलाफ करीमुद्दीनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया की बीईओ की तहरीर पर फर्जी शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed