फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Could not raise budget for boundary wall

चहारदीवारी के लिए बजट न जुटा पाए

Wed, 15 Jun 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Could not raise budget for boundary wall
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुहम्मदाबाद और भांवरकोल की एक तरफ की चहारदीवारी महीनों पहले बारिश के दौरान करीब 30 से 35 फीट गिर गई थी। भांवरकोल में कटीले तार लगाकर घेरेबंदी तो कर दी गई है लेकिन मुहम्मदाबाद में स्थिति जस की तस बनी हुई है। चहारदीवारी के निर्माण के लिए शासन से पैसे की मांग की गई है लेकिन धनाभाव की वजह से अभी तक इसका निर्माण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से तमाम जतन किए जा रहे हैं। इस क्रम में जिले के सोलह में से चौदह विकासखंडों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की स्थापना कराई गई है। दो ब्लाकों भदौरा और करंडा में बालिकाओं की साक्षरता दर अधिक होने के कारण यहां पर यह विद्यालय नहीं खोले गए हैं। इन विद्यालयों में निर्धारित सीटों पर कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को मुफ्त आवासीय शिक्षा दी जा रही है। मुहम्मदाबाद एवं भांवरकोल ब्लाक स्थित इन विद्यालयों की एक तरफ की करीब तीस से पैंतीस फीट चहारदीवारी बीते अक्तूबर माह में हुई बारिश के दौरान गिर गई थी। भांवरकोल में कंटीले तार लगाकर उस जगह की घेरेबंदी कर दी गई है जबकि मुहम्मदाबाद में कोई व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है। कई महीने बीत जाने के बाद भी गिरी चहारदीवारी का निर्माण अभी तक नहीं कराया जा सका है। इसके पीछे धनाभाव को कारण बताया जा रहा है। इस संबंध में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अमित राय ने बताया कि शासन से धनराशि की मांग की गई है। मिलते ही चहारदीवारी का निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालयों में सौ-सौ सीटें निर्धारित
गाजीपुर। जिले में शैक्षिक दृष्टि से पिछड़े जिन चौदह ब्लाकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खोले गए हैं वहां महिला साक्षरता दर राष्ट्रीय औसत दर से कम है। जेंडर गैप राष्ट्रीय औसत दर से अधिक है। इन विद्यालयों में सौ-सौ सीटें निर्धारित की गई है। इसमें 75 प्रतिशत सीट पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग की बालिकाओं के प्रवेश के लिए निर्धारित है। जबकि 25 प्रतिशत सीट सामान्य वर्ग की गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की बालिकाओं के प्रवेश के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर लगे चारों सीसीटीवी खराब
जमानिया। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चार सीसीटीवी कैमरा लगाए गए थे। इसमें चारो खराब हैं। यही नहीं वहां लगी दोनों सोलर लाइट भी खराब है। इस संबंध में प्रभारी वार्डेन अर्चना सिंह ने बताया कि विद्यालय में कमी की सूची बनाकर भेजी गई है। कमियां जल्द दुरुस्त करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed