फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Corona infected with four bank workers found 20 in ghazpur

चार बैंक कर्मी समेत 20 मिले कोरोना संक्रमित

Sat, 10 Oct 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Corona infected with four bank workers found 20 in ghazpur
गाजीपुर। जिले के चार बैंक कर्मी समेत 20 की रिपोर्ट शनिवार की देर शाम आठ बजे पॉजिटिव आई। जबकि होम आइसोलेट एवं कोविड सेंटर में भर्ती 3780 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4067 और 55 संक्रमितों की मौत हो गई है। जबकि एक्टिव आंकड़ों की संख्या 232 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जनपद में प्रतिदिन 20 से 30 के बीच कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इस चेन को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से ठोस कदम उठाया जा रहा है। अधिक से अधिक संदिग्धों की जहां जांच कराई जा रही है। वहीं जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले प्रत्येक मरीजों की कोविड जांच कराई जा रही है, जिससे मरीज मिलने पर तत्काल उपचार किया जा सके और संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। इधर कोरोना के नए संक्रमित मरीजों के मिलने पर सर्वे टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है, जिससे संदिग्धों की सूची तैयार कर उनकी जांच कराई जा सके। देर शाम आई रिपोर्ट में जगदीशपुर एक, यूबीआई पियरी, डेहमा एक, बुढ़ानपुर दो, भदौरा दो, सैदपुर एक, रेवतीपुर एक, सदर एक, मरदह एक, कासिमाबाद सीएचसी का एक स्वास्थ्य कर्मी, महेशपुर एक, मनिहारी सीएचसी का एक स्वास्थ्य कर्मी, सैदपुर के इंदिरानगर में एक, रूधानपुर एक, रजदेपुर एक और करंडा यूबीआई का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला। इस संबंध एसीएमओ डा. पीके कुशवाहा ने बताया कि 20 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed