फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   corona

पुलिस की सुरक्षा में आएगी वैक्सीन

Sat, 02 Jan 2021 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
corona
गाजीपुर। कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है। साथ ही वैक्सीन के जनपद में आने व सेंटरों तक पहुंचाने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के लिए माइक्रो प्लान भी तैयार किया जा रहा है। जनवरी के अंतिम सप्ताह तक टीकाकरण शुरू होने की जहां संभावना जताई जा रही है, वहीं वैक्सीनेशन के लिए 19 सेंटरों को चिह्नित भी कर लिया गया है। जिससे आगे कोई अड़चन न पैदा हो। जनपद में प्रथम चरण में जहां 13 हजार से ऊपर डाक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। वहीं फ्रंट लाइन वर्कर में पुलिस व अधिकारियों को शामिल करने की भी योजना है। इसके बाद 60 वर्ष के ऊपर के आयु वर्ग के लोगों की सूची तैयार की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी भी शुरू कर दी है। साथ ही सीएमओ कार्यालय में स्थापित कोल्ड चेल रूम में वैक्सीन रखने व उसकी निगरानी के लिए सीसी टीवी कैमरा भी लगाने का कार्य शुरू हो चुका है, जिससे इसकी मानीटरिंग की जा सके। साथ ही ब्लाक स्तर के 16 सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ जिला और महिला अस्पताल को वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है। वहीं रौजा स्थित होमियोपैथिक कालेज को कोविड वैक्सीन सेंटर के लिए चिन्हित किया जा चुका है, जिससे कोविड के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ होने पर किसी तरह की परेशानी का सामना स्वास्थ्य विभाग को न करना पड़े। सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि अब तक कोई शासनादेश तो नहीं आया है, लेकिन उम्मीद है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में वैक्सीन आने के साथ प्रथम चरण का टीकाकरण शुरू हो जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed