फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   corona

तीन बंदी समेत 20 मिले कोरोना संक्रमित

Sat, 10 Oct 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
corona
गाजीपुर। नगर के छावनी लाइन स्थित अस्थाई जेल के तीन बंदियों समेत 20 की रिपोर्ट शुक्रवार की देर शाम साढ़े आठ बजे पॉजिटिव आई। वहीं अब तक होम आइसोलेट और कोविड सेंटर में भर्ती 3753 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 55 मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 239 पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले के एक बार फिर कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में बढ़ोत्तरी शुरू हो गई। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसके बावजूद भी विभाग के उच्चाधिकारियों की ओर से लगातार संक्रमितों के संपर्क में आए संदिग्धों की जांच कराई जा रही है, जिससे संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। देर शाम आई रिपोर्ट में बाराचवर के दिलशादपुर में एक, देवकली एक, अस्थाई जेल के तीन बंदी, बिरनो एक, गोराबाजार दो, जखनिया एक, काजी टोला एक, जमुआंव एक, महुआबाग एक, लोधीपुर एक, डीपीएम, देवकली एक, कनेरी एक, स्टेशन रोड सैदपुर एक, बंशीबाजार एक, खेताबपुर एक, शास्त्रीनगर में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला। इस संबंध में एसीएमओ डा. पीके कुशवाहा ने बताया कि 20 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। मेडिकल टीम लक्षण रहित एवं लक्षण वाले मरीजों की सूची तैयार करने में जुटी है, जिससे उन्हें होम आइसोलेट एवं कोविड सेंटर में भर्ती करके उपचार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed