फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   corona

रेलवे ट्रेनिंग सेंटर कर्मचारी समेत 18 मिले संक्रमित

Tue, 06 Oct 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
corona
गाजीपुर। रेलवे जोनल ट्रेनिंग सेंटर के एक कर्मी समेत 18 की रिपोर्ट मंगलवार की देर शाम आठ बजे पॉजिटिव आई। होम आइसोलेट एवं कोविड सेंटर में भर्ती 3705 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे में अब जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3977 पहुंच गई है, 54 की मौत हो गई है। जबकि एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 218 पहुंच गया है। जबकि मेडिकल टीम द्वारा 1889 संदिग्धों के स्वैब की सैंपलिंग कराई गई। जनपद में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। ऐसे में कभी अधिक तो कम मरीज आ रहे हैं, लेकिन अब तक पूर्णत: अंकुश नहीं लग पा रहा है। ऐसे में नए कोरोना संक्रमित मिल रहे मरीजों के संपर्क में आए संदिग्धों को चिन्हित करने के साथ उनकी सूची भी सर्वे टीम द्वारा तैयार की जा रही है। जबकि मेडिकल टीम द्वारा उन्हें ट्रैस भी किया जा रहा है। देर शाम आई रिपोर्ट में सदर के पीरनगर में एक, अलीपुर मदरा एक, हाजीपुर बरेसर एक, सकलेनाबाद एक, रसूलपुर बेलवा एक, सीएचसी रेवतीपुर एक, फदनपुर एक, महेंद एक, गरुआ मकसूदपुर एक, बिरनो एक, जोनल ट्रैनिंग सेंटर का एक कर्मी, मिश्रवलिया एक, सैदपुर तीन, सदर दो और भांवरकोल में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला। इस संबंध में एसीएमओ डाक्टर उमेश कुमार ने बताया कि 18 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। होम आइसोलेट और कोविड सेंटर में भर्ती करने के लिए लक्षण रहित और लक्षण वाले मरीजों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed