फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   corona

दो स्वास्थ कर्मी समेत 28 मिले संक्रमित, एक की मौत

Mon, 05 Oct 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
corona
गाजीपुर। जिले में सोमवार को दो स्वास्थ्य कर्मी समेत 28 नए कोरोना संक्रमित मिले। जबकि एक मरीज की इलाज के दौरान वाराणसी मेें मौत हो गई। वहीं एक दिन में बुढ़नपुर में 14 पॉजिटिव केस मिलने से एक बार फिर मेडिकल टीम की चिंता बढ़ गई है। होम आइसोलेट एवं कोविड सेंटर में भर्ती 3687 अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 54 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 218 पहुंच गई है। मेडिकल टीम ने आरटीपीसीआर 500 एवं एंटीजन से 1121 संदिग्धों की जांच हुई। नगर के कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। वहीं देर शाम आई रिपोर्ट में बुढ़ानपुर गांव में 14 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की मुश्किले एक बार भी बढ़ गई है। एंटीजन और स्वैब सैंपलिंग में आई रिपोर्ट में मिरानपुर में एक, रानीपुर में एक, सदर दो, कोठिया एक, कासिमाबाद एक, चुरामनपुर एक, बरत्तर न्यू पीएचसी के दो स्वास्थ्य कर्मी, दशरथपुर एक, निहालनगर जंगीपुर एक, करदह कैथोली एक, मलिकशाहपुर एक, धर्मागतपुर एक और बुढ़नपुर में 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। ऐसे में इनके संपर्क में आए संदिग्धों को चिन्हित करने के लिए सर्वे टीम द्वारा सूची बनाई जा रही है। इस संबंध में सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि 28 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed